प्रधानंमत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव का होगा कायाकल्प-मुखिया

रामावतार स्वर्णकार
इचाक । प्रखंड के पुराना इचाक पंचायत के अन्तर्गत प्रघानमंत्री आदर्श ग्राम जलौन्ध में बुधवार को ग्राम सभा का अयोजन किया गया। अध्यक्षता मुखिया किरण देवी और संचालन आशीष सोनी ने किया। सभा में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के ज़िला समन्वयक अमित कुमार सिंह उपस्थित हुए। उन्होनें ग्रामीणों को आदर्श ग्राम में किए जाने वाले विकास कार्यों तथा सरकार द्वारा जरूरतमंदों को दिए जाने वाले जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान ग्राम सभा में 10 सेक्टर में गांव में स्वास्थ्य उप केन्द्र, सामूदायिक भवन और मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण, प्राथमिक विद्यालय को अपग्रेड कर मध्य विद्यालय बनाए जाने इसके अलावा विद्यालय में अतिरिक्त भवन निर्माण और बाउंड्रीवाल निर्माण, गांव में सड़क और नाली निर्माण, बिरसा हरित ग्रामीण योजना के तहत वृक्षारोपण, स्वक्छ पेयजल की व्यवस्था, गांव को नशामुक्त बनाने, कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं का स्किल डेवलपमेंट कर रोजगार से जोड़ने, जेएसएलपीएस के द्वारा महिलाओं को सामूहिक रोजगार उपलब्ध कराने, जरूरतमंदों को चिन्हित कर वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आवास मुहैया कराने समेत अनेक योजनाओं को कलमबद्ध किया गया।

मुखिया किरण देवी ने जलौन्ध गाँव को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने की बात कही। कहा कि सभी ग्रामीणो को जागरूक हो कर अपने समाज को एक नई पहचान देने की जरूरत है। मुखिया प्रतिनिधी रविशंकर उर्फ भोला ने सभी 10 सेक्टर की योजनाओ को बारी बारी से ग्रामीणो को जाकारी दी तथा सभी को लाभ लेने का आग्रह किया तथा समाज में विकास को लेकर हर संभव मदद करने की बात कही। मौके पर पंसस सरस्वती देवी, उप मुखिया रबीना खातुन, पंचायत सचिव सत्यनारायण उँराव, रोजगार सेवक पुष्पा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधी रंजीत मेहता, वार्ड सदस्य सुमित्रा देवी, पिंकी देवी, खुशबू कुमारी, शिक्षक विष्णुदत्त पाठक, मो. हासिम के अलावा सभी जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, आंगन बाडी सेविका और ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *