निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव समिति के सदस्यों ने बुधवार को जिले के उपायुक्त शशि भूषण मेहरा से मुलाकात की और उन्हें बाबा गणेश का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुक्ताराम दत्त के नेतृत्व में सदस्यों ने उपायुक्त से उनके कार्यालय में मुलाकात किया तथा गणेश पूजा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया आमंत्रित किया। जानकारी देते हुए मुक्ताराम दत्ता ने बताया कि उपायुक्त को जानकारी दी गई कि विश्व गणेश महोत्सव 19 सितंबर से प्रारंभ होकर 29 सितंबर तक गांधी मैदान में आयोजित होना है। इस महोत्सव में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी।
इस दौरान भव्य मेला का भी आयोजन किया जाएगा। साथ की मेला के दौरान सभी सदस्यों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त संग्रह भी किया जाएगा और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त को रक्तदान शिविर में भी भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। उपायुक्त को बताया गया कि इस महोत्सव में बिहार बंगाल के काफी संख्या में दुकानदार यहां आकर दुकान लगाते हैं। साथ ही मेले में मनोरंजन के लिए भी काफी संसाधन मौजूद रहता है। मौके पर चमेली देवी,संजय नारनोलिया, शुभेंदु मुखर्जी, सुनील साव, रवि राय सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
