पलामू । मेदिनीनगर के शिवाला रोड स्थित शिव मंदिर ट्रस्ट मंदिर में विष्णु भगवान और लक्ष्मी माता की चांदी का मुकुट व अष्टधातु के लगभग 150 वर्ष पुरानी लड्डू गोपाल की मूर्ति रात्रि में चोरों ने चुरा लिया, हालांकि चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है । जिसमें देखा जा सकता है कि एक चोर अपने चेहरे पर रुमाल बांध कर मंदिर के अंदर घुसा और चोरी कर फरार हो गया, वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले के जांच में जुट गई है ।
