विष्णुगढ़ । प्रखंड के बनासो एवं चानो पंचायत के अंतर्गत ग्राम तेलानियादाह नावाटांड गोबरवसुवा के बीच पिरिंजीया टांड में पर्यावरण वन रक्षा समिति बनासो एवं चानों के द्वारा 15 वी वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस पर्यावरण मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ो विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों बच्चो के द्वारा संथाली नृत्य, नागपुरी नृत्य, लोक नृत्य और नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसे देख वहां के दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और उनके भी पैर थिरकने लगे उन लोगों ने भी इस कार्यक्रम की खूब सराहना की। इस प्रतियोगिता में एम्बिशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पर्यावरण समिति द्वारा प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
वहीं द्वितीय पुरस्कार ऑक्सफोर्ड इंटर नेशनल स्कूल, लेदी मोड़ और ब्यूटी फ्लावर पब्लिक स्कूल को दिया गया। वही रीमा मरांडी ग्रुप को नागपुरी नृत्य और रीता बेसरा को लोक नृत्य के लिए संतावना व इंग्लिश एवं हिंदी अनुवाद कर पर्यावरण से संबंधित सेक्रेट हाई स्कूल हजारीबाग के सतीश राज द्वारा दिया गया संदेश पर्यावरण से संबंधि लोगो को अच्छा लगा । इस कार्यक्रम में पर्यावरण समिति को सहयोग करते हुए समाजसेवी श्रीमती मंजू देवी के द्वारा लगभग इस साल भी 250 पौधा का वितरण करवाया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण वनरक्षा समिति बनासो एवं चानों के अध्यक्ष महादेव मुर्मू ने किया वह मंच संचालन भारतीय मजदूर संघ भवन निर्माण जिला अध्यक्ष एवं पर्यावरण वनरक्षा समिति बनासो एवं चानों के उपाध्यक्ष सुरेश राम के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता का निर्णायक मंडली में विजय कुमार (ग्रीन वैली चतरोचट्टी ) के शिक्षक एवं पर्यावरण वन रक्षा समिति बनासो एवं चानो के सचिव शिक्षक रमेश टुडू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस पर्यावरण वन रक्षा मेले में बनासो एवं चानो के अध्यक्ष महादेव मुर्मू ,सचिव रमेश टुडू उपाध्यक्ष सुरेश राम,सर्व इंजीनियर रविंद्र कुमार महतो समाजसेवी माही पटेल उर्फ महेंद्र महतो खोरठा कलाकार सौरभ दीवाना, आमूल्य चंद्र पांडे,थानेश्वर महतो, चैतलाल टूडू, एम्बिशन पब्लिक स्कूल के संचालक विवेक कुमार, ऑक्सफोर्ड इंटर नेशनल स्कूल, लेदी मोड़ के संचालक डूमरचंद महतो,ब्यूटी फ्लावर चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के संचालक मुकेश महतो, चेतन महतो, लालजी मुर्मू,लखन टुडू,राम जी सोरेन,शिबु सोरेन,राजु सोरेन, बुधन टुडू,तालेश्वर टुडू, महेश किस्कू,बाबुचन्द किस्कू, रामचंद्र ठाकुर,बब्लू टुडू,अनिल सोरेन,दासो मुर्मू,सोमर महतो, डेगलाल महतो,जगरनाथ सिंह, मंजू देवी,रूपाली देवी आदि के अलावा हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।
