राजेश दूबे

हजारीबाग । विष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा खेलो झारखंड के तहत तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय एथलीट, वॉलीबॉल, कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कोंगारी, प्रमुख जैबुन निशा, विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव, प्रधानाध्यापक फणीश्वर महतो, बीपीएम कुणाल कुमार, बीआरपी जलेश्वर प्रसाद के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों का शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है। प्रमुख ने कहा कि खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नौकरी प्राप्त की जा सकती है। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि खेल में अपने नाम के साथ-साथ अपने देश का नाम ऊंचा किया जा सकता है। खेल में अनेक संभावनाएं मौजूद हैं।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अनीता महतो ने किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रतियोगिता का समापन 11 सितंबर को होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ में अतिथियों के द्वारा गोला फेंक कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश विद्यार्थी, लाल धन महतो, वाल्मीकि मुनि, बबीता कुमारी, ललित महतो, विनोद महतो, समेत खेल में शामिल बालक बालिकाएं शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *