रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/इचाक: शिक्षक दिवस पर इचाक के इंदिरा गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य विपिन कुमार ने देश के प्रथम उप राष्ट्रपति भारत रत्न सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पशचात विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं और बच्चों ने केक काटकर सर्व पल्ली डॉ. राधाकृष्णन का 135 वां जन्म दिवस मनाया। इस दौरान बच्चों ने अपने गुरु के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भेंट किया। तत्पशचात बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर विद्यालय परिवार का मन मोह लिया।

प्राचार्य विपिन कुमार ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले आर्यन वर्मा ग्रुप, प्रणीत ग्रुप, कत्थक नृत्य में निशु, अपर्णा ग्रुप, शुभम ग्रुप, श्रृष्टि श्रेया ग्रुप, रानी मेहता, इलिमा, मोहित ग्रुप, दीक्षा ग्रुप, मन्तशा समेत सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उन्हें आशिर्वाद दिया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। कहा कि बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं। जिन्हे कुम्हार रूपी शिक्षक आकार देने का काम करते हैं। दोनो के बीच अन्योन्याश्रय संबन्ध होता है। एक बेहतर और स्वस्थ समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। और स्वस्थ समाज से ही समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना की जा सकती है। इसलिए शिक्षक ईमानदारी से अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी का निर्वहन करें। कार्यक्रम का संचालन सुजात और आयुष ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्य राजकुमार, शिक्षिका सुनिता शर्मा और मुकेश कुमार की भूमिका अहम रही। मौके पर शिक्षिका पूजा गुप्ता, प्रियंका सिंह, निशी बाला, प्रीति कुमारी, पिंकी सिंह, सुमन कुमारी, रंजना कुमारी, शिक्षक दिलीप कुमार, शंभू प्रसाद, अवध कुमार समेत पुरा विद्यालय परिवार मौजुद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *