निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की आज पहली वर्षं गांठ है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में सुभाष चौक से यात्रा निकाली। जिसमें जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, जामताड़ा जिला प्रभारी सह प्रदेश कांग्रेस के महासचिव मदन महतो, विधानसभा प्रभारी समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने बजार रोड होकर इंदिरा चौक पहुंचा। जहां पार्टी के समर्थन में जम कर नारेबाजी किया। मौके पर जिलाध्यक्ष हरीमोहन मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी जिसका आज पहली वर्ष गांठ मनाया गया। देश में जिस प्रकार भाजपा के द्वारा नफरत का बाजार फैलाया जा रहा है उसको मिटाना है। देश में इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगें। भाजपा जनहित का कोई काम नही कर रहे हैं, सिर्फ और सिर्फ उधोगपतियों का जेब भरने का काम कर रहे हैं।
जब से भाजपा सत्ता में आई है सरकारी नौकरी के लिए देश के युवक तरश रहे हैं, सरकारी संस्थाओं की प्राइवेट कर अम्बानी , अदाणी को देकर बेरोजगारी को बढ़ा दिया है। वहीं विधायक इरफान अंसारी ने कहा की आज हमलोग लोगों को जोड़ने के लिए निकले हैं लोगों के दिल में जगह बनाना चाहते हैं। लेकिन भाजपा वाले नफरत फैलाने में लगे हुवे हैं। इसके अलावे अब भाजपा वाले इंडिया गठबंधन से डरे हुवे हैं। अब देश में एक नया प्रोपगेंडा फैलाने में लगे हुवे हैं इंडिया नाम से नफरत होने लगी है। पत्रकारों से बात करने के दौरान विधायक का जुबान फिसल गया उन्होंने कहा 2024 चुनाव में भाजपा का कोदो कूटेंगे हमलोग। मौके पर बिनोद क्षत्रि, बिमल भैया, अजित दुबे, विजय दुबे, कलाली चरण सर्खेल, दलाल अंसारी, राजकिशोर सिंह के अलावे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
