शहीदों के नारों से गूंजा क्षेत्र।

रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/इचाक । मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल मंत्री इचाक पश्चिमी सुधीर मेहता के नेतृत्व में अमृत कलश नेशनल पार्क स्थित शहीद राजेश मिंज के आदमकद प्रतिमा के पास ले जाया गया। जहां शाहिद के पिता आर्मी कैप्टन राधाबल्लभ मिंज के करकमलों से कलश में मिट्टी लिया गया। वहीं पदमा प्रखंड के दाऊजी नगर में अवस्थित सेना के जवान शहीद बीरेंद्र मेहता को श्रद्धासुमन अर्पित कर वहां की मिट्टी को कलश में उठाया गया। इस दौरान शहीद राजेश मिंज अमर रहे, बीरेंद्र मेहता अमर रहे के नारों से पुरा क्षेत्र गूंज उठा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बटेश्वर मेहता ने लोगों को एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। कहा कि इचाक शहिदों की धरती है।

हमें शहीदों का सम्मान पूरे दिलों जान से करना चाहिए । मौके पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील कुमार मेहता, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता, पूर्व मुखिया सुनील मेहता, मनोज मेहता, दिनेश मेहता, अयोध्या मेहता, मोहन गांधी, राधा बल्लभ मिंज, उप मुखिया उपेंद्र रविदास, संजय मेहता, दीपक कुमार मेहता, विनोद मेहता उर्फ विक्की के साथ साथ कई लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *