राजेश दूबे की रिपोर्ट, विष्णुगढ़

विष्णुगढ़ । बीओआई का 118 स्थापना दिवस मनाया गया।यहाँ के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में 118 वा स्थापना दिवस मनाया गया।इस अवसर पर शाखा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार ने दीप प्रज्वलित किया। मिठाई बांटी गई।उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज बेहद खुशी हो रही है कि हम देश के कोने कोने में ग्राहकों को सुविधा उपलब्ध करा रहे है जिसमे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना,अटल पेंशन योजना आदि की जानकारी विस्तृत रूप से दी गयी।मौके पर अमित कुमार, कुमार अमन, बैजनाथ राम,टू केश्वर गिरी, मुकेश कुमार,सुजीत कुमार श्रीवास्तव,चंद्रकांत,अनूप कुमार, अभिषेक कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *