निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । भाजपा ने मोदी सरकार के उपलब्धियों को लेकर किया प्रेस वार्ता आज दिनांक 1जून को दुमका सांसद ने सुनील सोरेन ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 8 साल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की अनंत यात्रा है। यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा अहर्निश जारी है। पहले देश में एक सामान्य सोच थी कि इस देश का कुछ भी नहीं हो सकता। अब आम जनमानस में यह धारणा बनी है कि मोदी है तो मुमकिन है।
5 साल की यह यात्रा देश की सोच को बदलने की पात्रा है। पहले सरकार जनता से कहती थी- हुआ तो हुआ। अब जनता कह रही है जो कभी नहीं हुआ वो मोदी जी के शासन काल में हुआ। 8 साल की यह यात्रा वंशवाद से योग्यता सिद्धि, निर्णय लेने की जड़ता से साहसी निर्णय लेने और सरकार के परिवार के प्रति समर्पित होने से लेकर देश के प्रति समर्पित होने तक की पात्रा है। 8 वर्षों की यह यात्रा जातिवाद परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के देश से प्रसित सर्व-स्पर्शी एवं सर्वसमावेशी विकासवाद की जीत की अविरल यात्रा है।
देश की राजनीति पर उन्होंने कहा की यह गरीबों, पिछड़ों दलितों आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं एवं समाज में हाशिये पर खड़े हर व्यक्ति के सशक्तिकरण एवं उनके जीवन में उत्थान लाने की यात्रा है। इन आठ वर्षों में देश ने दिखाया है कि कठिन से कठिन चुनौतियों से पार पाते हुए आयाम स्थापित किये जा सकते हैं, पत्थर पर लकीर खींची जा सकती है। सफलता के नए ये आत्मनिर्भर भारत की यात्रा है, विश्वगुरु के पद पर भारत के प्रतिष्ठित करने का मार्ग बनाने की पात्रा है।।8 वर्ष की ये यात्रा आत्मनिर्भर भारत की संकल्प से सिद्धि के रहे हैं।
आत्मनिर्भर भारत देश का रास्ता भी है और संकल्प भी आत्मनिर्भरता में देश के अनेक मुश्किलों का हल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है। भारत आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से अग्रसर हुआ है। जनता में राष्ट्रवाद की भावना बढ़ी है। जनता के लिए हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बढ़ी है। किसानों और गरीबों की आय बढ़ी है। – देश मुश्कितों से उबर कर जल्द खड़ा होना सीख गया है।
सरकार का मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। इस प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह,सत्यानंद झा बाटुल, वीरेन्द्र मण्डल,सुमित शरण,प्रभाष हेंब्रम एवम जिला मीडिया प्रभारी अंगभूति उपस्थित रहे।
