सिंदरी। शुक्रवार की देर शाम गौशाला ओपी क्षेत्र के कांड्रा चासनाला माँ कल्याणेश्वरी पुल के समीप अज्ञात हाईवा ने बाइक सवार कांड्रा निवासी सह सेल चासनाला कर्मी संदीप राय उर्फ चिंटू को जोरदार टक्कर मार दिया । हादसे में बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही गई। स्थनीय लोगों ने उक्त कर्मी को चासनाला स्थित स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के विरोध में काण्डरा बस्ती के स्थानीय लोगो ने झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग जाम कर दिया । घटना से गुस्साए लोगों ने एक आठारह चख्खा के ट्रक में आग लगा दिया। जिससे ट्राक धु- धु कर जल गया।
