इचाक । प्रखंड कार्यालय में स्थित बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को मुख्य अतिथि झामुमो प्रदेश सचिव संजीव बेदिया, बीडीओ रिंकू कुमारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नयन सिंह, कांग्रेस प्रदेश सचिव अवधेश सिंह, डॉ आरसी मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। तत्पश्चात् प्रखंड सभागार में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम और संचालन कांग्रेस नेता दिगम्बर मेहता ने किया। मुख्य अतिथि झामुमो प्रदेश सचिव सह राज्य परिवहन विभाग के सदस्य संजीव बेदिया ने कहा कि भ्रष्ट्राचार पदाधिकारी नही बल्कि जनता खुद करती है। कोई भी सरकारी काम करवाने के लिए शॉर्टकट का रास्ता अपनाती है। आप भ्रष्टाचार के खिलाफ़ मजबूती से खड़ा हो, सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। लोग जागरूक होंगे तो नियमसंगत काम कर पाएंगे।

तभी भ्रष्ट्राचार पर अंकुश लगेगा। कांग्रेस नेता कमल नयन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए ही बीस सूत्री कार्यक्रम बनाई है। ताकि पदाधिकारियों के मनमानी पर लगाम लगाई जा सके। कांग्रेस प्रमंडलीय अध्यक्ष आरसी मेहता ने कहा कि प्रखंड और अंचल से भ्रष्टाचार रोकने की जिम्मेवारी बीस सूत्री कमेटी की। कांग्रेस प्रदेश सचिव अवधेश सिंह ने कहा कि भ्रष्ट्राचार के खिलाफ सभी को एकजुट होना पड़ेगा।

कार्यक्रम को प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर राम, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार, मानव विकास के सचिव बीरबल मेहता, बीस सूत्री अध्यक्ष अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, शशि मोहन सिंह, कांग्रेस नेता धीरेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि कुशलचंद मेहता, पूर्व प्रमुख कौशल मेहता, पूर्व मुखिया इंद्रदेव मेहता, महेंद्र कुमार दास, रामकुमार सिंह, पूर्व पंसस सिकंदर राम, सुरेश मेहता, गंगेश्वर मेहता ने भी संबोधित किया। मौके पर पूर्व प्रमुख सरिता देवी, बीस सूत्री सदस्य नगीना सिंह, दिंगबर कुमार मेहता, बीस सूत्री उपाध्यक्ष लाल मोहन रविदास, मिथिलेश सिंह, राजेंद्र गिरी, किरण देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *