निशिकांत मिस्त्री

पूरे विधानसभा क्षेत्र में बुलेट ट्रेन की रफ्तार से विकास कार्य चल रहा है-इरफान अंसारी

जामताड़ा । जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी पथ निर्माण विभाग के दो अति महत्वपूर्ण बड़ी सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया। मौके पर काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति के बीच विधायक ने जामताड़ा वासियों को ऐतिहासिक सौगात दिया। दोनों ही सड़कों की मांग काफी लंबे अरसे से चली आ रही थी जिसे लेकर विधायक ने गंभीरता से लिया और आज दोनों ही सड़कों को यहां के लोगों को सौंप दिया। तिलाबाद से लाधना डैम तक 11.50 किलोमीटर और बेवा बाईपास रोड 3.9 किलोमीटर है। मौके पर विधायक ने कहा की आज पूरे विधानसभा क्षेत्र में बुलेट ट्रेन की रफ्तार से विकास कार्य चल रहा है। आज पूरा जामताड़ा पूरी रफ्तार के साथ पूरे राज्य में सबसे आगे भाग रहा है।

आज आप जहां से भी गुजरेंगे वहां इरफान अंसारी के द्वारा किए गए विकास कार्य देखने को मिलेंगे। मेरा एकमात्र लक्ष्य विकास करना जिसमें मैं किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं करूंगा। विकास कार्य कैसे किया जाता है वह भाजपा वाले कैसे जानेंगे। यह लोग विकास नहीं बल्कि विनाश करना जानते हैं। आज भाजपा वाले भी जिस सड़क से गुजरते हैं वह मेरे द्वारा किए गए विकास कार्य से प्रभावित होते हैं परंतु सामने आकर बोलने की हिम्मत नहीं करते। मैं उनसे भी कहूंगा कि आप लोग विकास का मजा लीजिए और देखिए कि विकास कैसे होता है। आगे विधायक ने कहा कि लाधना को कोई नहीं जानता था परंतु मैंने लाधना डैम को मैने एक नई पहचान दी है और एक अच्छी और बड़ी सड़क से जोड़ने का काम किया हूं ताकि हमारे पर्यटकों को किसी प्रकार की कष्ट ना हो।

बेवा बाईपास रोड भी काफी आवागमन रहता था जिसे देखते हुए मैंने इस रोड को पास करा दिया। अब यहां के लोगों को आवाजों में किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।।आगे विधायक ने भाजपा पर कड़े प्रहार करते हुए कहा की भाजपा का विलय झाविमो मे हो गया है और इसका सर्वनाश होना तय है। जेवीएम के लोग जिस पार्टी में भी जाते हैं वो उस पार्टी को हाईजैक करने का प्रयास करते हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं की भाजपा का पतन अब शुरू हो गया है जिसका नतीजा आने वाले 2024 चुनाव में दिख जाएगा। जनता ने मन बना लिया है और पूरा देश एक तरफ और दूसरी तरफ मोदी जी खड़े हैं।

मौके पर कार्यपालक अभियंता विजय अग्रवाल कनीय अभियंता आफताब आलम, संजीव सिंह, राकेश दास, नरेश शाह, मलिक मिश्रा, परिमल मंडल, भागीरथ पंडित, विद्युत सिंह,बुलु चक्रवर्ती, तनवीर आलम,रोहित साव ,सत्यनारायण, तिबरिवाल, राजकुमार तुरी,परेश तुरी , नरेश बर्मन , टिंकू साव, दिलिप महतो ,भूदेव तुरी , मनोज तुरीलक्ष्मी तुरी ,लालमुनि तुरी, निखिल महतो, दिलीप महतो, रियाज़ शेख़ आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *