निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने बांस पहाड़ी में दो सौ 65 करोड़ की लागत से बनने वाले हर घर नल जल पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया। मौके पर स्थानीय लोग तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड का निर्माण आदिवासियों के लिए हुआ है और यह जो महत्वपूर्ण योजना है यह आदिवासियों को समर्पित है जिसका मैं शिलान्यास करने के लिए पहुंचा हूं इस योजना के अगल-बगल के पंचायतों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। अब तक यह बातें सामने आती थी कि ग्रामीण इलाकों में लोग नदी नाले और दाढ़ी का पानी पीते हैं लेकिन सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के पूरा होने के बाद लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो पाई और यह समस्या सदा के लिए दूर हो जाएगा। मौके पर उन्होंने संवेदक से कहा कि निर्धारित समय में योजना को पूरा करें तथा इसकी गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *