रामावतार स्वर्णकार
इचाक । बरकट्ठा थाना के बड़कीटांड़ जीटी रोड पर सोमवार को पिकअप और ट्रेलर के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक कवारिएं की मौत हो गई जबकि अन्य 17 कावरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक कावरिया में इचाक के अंबेडकर नगर निवासी नंदलाल राम 56 वर्ष की मौत अस्पताल में हो गया। वही गंभीर रूप से घायल बबन कुमार 45 वर्ष को रांची रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिक अप सवारी  संख्या जेएच 12 सी 4651 में 32 कावरिया का जत्था देवघर से जल चढ़ाकर लौट रहे थे। बरकट्ठा थाना के पास पीछे से आ रही टेलर नंबर आरजे 14 जीजे 7650 के चालक ने पिक अप को  पीछे से टक्कर मार दिया। जिसमे सवारी के ऊपर बैठे कावरिया सड़क पर गिर गए।जिन्हे गंभीर चोट आई है।

वही सीट पर बैठे कावरिया भी घायल है। घायलों में इचाक अंबेडकर नगर निवासी नंदलाल रविदास की मौत इलाज के दौरान हो गई। जबकि परासी निवासी बबन राम,  मुन्नी देवी, माधुरी देवी, रीना देवी, बसंती देवी, राम भुइया, सोनी देवी, जगदीश महतो,रेशमी देवी,उसका नाती, सीमा देवी, लोकन प्रजापति, मुन्नी देवी पति मंगर राम, नंदलाल रजक, तुनुबा देवी, विजय कुमार, बैजनाथ ठाकुर, रेशमी देवी, बसंती देवी, पनवा देवी, शामिल है। घायलों में कुछ का इलाज बरही, बरकट्ठा के सीएचसी में करने के बाद वह हजारीबाग के अस्पतालों में चल रहा है घटना के तुरंत बाद गोहर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया तथा ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *