रामावतार स्वर्णकार
इचाक । सड़क दुघर्टना में घायल थाना क्षेत्र के करियातपुर गांव निवासी बुधन यादव उर्फ सुदीप यादव (47) की मौत रविवार की देर रात सदर अस्पताल हजारीबाग में ईलाज के दौरान हो गया। वह रविवार की शाम को झुमरा बाजार से अपनी मोटरसाइकिल (जेएच 02 एएच 1122) से अपने घर करियातपुर आ रहा था। इसी बीच मंगुरा में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (जेएच 02 बीडी 7775) ने टक्कर मार दिया था। रूपन यादव का इकलौता पुत्र बुधन यादव घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। और खेती बाड़ी कर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके चार बच्चों में दो बेटी पूनम और हिरण की शादी हो चुकी है। जबकि बेटे विनोद यादव और। विजय यादव अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
इधर बुधन के मौत की ख़बर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया। बूढ़ी मां सोनिया देवी, पिता रूपन यादव, पत्नी मुनिया देवी समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। इधर बुधन की मौत पर गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग और दोषी ट्रक ड्राइवर की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर शव के साथ इचाक थाना में धरना पर बैठ गए। जिसे प्रशिक्षु आईपीएस सह थाना प्रभारी कुमार शिवाशीष ने समझा बुझाकर वापस भेज दिया। उन्होने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर करवाई की जाएगी।
