निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । रविवार को गांधी मैदान के समीप भाजपा जामताड़ा जिला इकाई के द्वारा टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाद सोमवार से विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जिले के विद्यार्थियों शिक्षकों एवं श्रमिकों से संपर्क कर उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई जाएगी। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि जामताड़ा भाजपा जिला इकाई के द्वारा टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। सभी भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने घरों से लाए गए टिफिन भोजन को एक दूसरे से साझा करते हुए, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण के द्वारा पूर्व में 1 महीने तक चले महा जनसंपर्क अभियान के अनुभव को साझा किया।
मिशन 2024 की चर्चा करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक व्यक्ति एवं परिवार तक पहुंचाने पर भी विशेष चर्चा हुई। सोमवार से विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत जिले भर के शिक्षकों विद्यार्थियों एवं श्रमिकों के बीच देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं महत्वाकांक्षी योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। 17 से 19 तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत जिले के स्कूल एवं कॉलेज पर भी विशेष फोकस रहेगा। टिफिन बैठक कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह की अध्यक्षता में की गई। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप पांडे, भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, भाजपा जामताड़ा ग्रामीण अध्यक्ष रंजीत राणा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोहन लाल बर्मन, मुन्ना मंडल, श्यामल मंडल ,सीताराम दे, नागेश्वर मंडल, अशोक मंडल, मुकेश यादव, प्रदीप राउत, चंदन राउत, बबीता राउत, लखींद्र सिंह, बृजेश राउत समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता गण एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
