निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के आज तीसरा स्थापना दिवस जामताड़ा पाटोदिया धर्मशाला में एक कार्यक्रम कर बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के केंद्रीय संयुक्त सचिव एतेहशामूल मिर्जा ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में ट्रस्ट के जामताड़ा समेत विभिन्न जिलों से सदस्यों के साथ आम अवाम और स्कूली बच्चों ने शिरकत किया। जहाँ वक्ताओं ने मानव अधिकारों के बारे में लोगों को बताया। इस मौके पर केंद्रीय संयुक्त सचिव एतेहशामूल मिर्जा ने बताया की आज मानवाधिकार का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। हमलोगों का उद्देश्य है कि हर घर तक मानवाधिकार की जानकारी हो, शिक्षा हो इसके अलावा किसी के साथ अत्याचार होती है किसी के साथ कुछ गलत होता है तो वैसे लोगों के साथ हमलोग खड़े हैं।
हमारे अध्यक्ष अटल बिहारी बजाज के निर्देशानुसार हमलोग शिक्षा, पानी के साथ अन्य समस्याओं के लिए तत्पर हैं। इसी बीच बच्चों की किताब, कॉपी व अन्य सामान वितरण किया गया। वहीं गिरिडीह जिला अध्यक्ष मोहम्मद आलम ने कहा कि मानवाधिकार का उद्देश्य कमजोर लोगो के साथ कंधा मिलाकर साथ चलें। उसी उपरांत महिला जिला अध्यक्ष रेशमा खातून ने कहा कि ट्रस्ट के द्वारा हर गरीब दब के लोगों के बीच जाकर लोगों को जागरूक करना है। कोई भी अपने अधिकार से वंचित ना हो अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सेवा ट्रस्ट से अधिक से अधिक संख्या में लोग जुड़े हैं। ट्रस्ट के सदस्य हर गरीब लोगों को मदद करने के लिए तत्पर सदैव खड़ा रहते हैं।
उसी उपरांत मौके पर उपस्थित जामताड़ा जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष सनातन मिश्रा, किशोर रवानी संथाल परगना प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष दिलावर अंसारी, गिरिडीह महासचिव नौशाद अहमद चांद, उदय कुमार राय, मोहम्मद ताज, इरशाद अली शहीद सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
