निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा मिहिजाम नगर में भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश यादव के अध्यक्षता में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जयंती धूमधाम से नगर कार्यालय में मनाया गया। मौके पर विशेष अतिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता सह नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल मौजूद होकर डॉक्टर साहब की जीवनी को समाज के बीच रखा उन्होंने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा आज ‘एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे’ की आवाज उठाने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज पुण्यतिथि है। श्यामा प्रसाद का जन्म 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता में एक हुआ था। उनकी मां का नाम जोगमाया मुखर्जी थी और उनके पिता सर आशुतोष बंगाल में बहुत प्रसिद्ध वकील थे।उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद वह 1923 में सीनेट के सदस्य बन गए 1927 में वो बैरिस्टर बने। मुखर्जी सबसे कम उम्र में कुलपति बन गए थे। श्यामा प्रसाद जनसंघ के संस्थापक थे। मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर को दिये गए विशेष दर्जे के विरोध में आवाज उठाई थी। कहा संसद में अपने भाषण में मुखर्जी ने धारा 370 को समाप्त करने की भी वकालत की। बिना अनुमति के कश्मीर में प्रवेश करने की कोशिश में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 23 जून, 1953 को हिरासत के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई। मंडल ने कहा कश्मीर से धारा 370 और 35a को हटाकर हमारी सरकार ने सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है। हम उनके आदर्श पर चाहने वाले सेवक है आगे भी उनके आदर्श पर चलते रहेंगे। कार्यक्रम में बेबी सरकार, चंदन राउत, प्रकाश रजक, सुरेंद्र नाथ तिवारी,ब्यूटी सिंह, संजू देवी, रंजू देवी, सुनीता राउत, मीनू देवी, स्वाति देवी, उर्मिला देवी, सुरेश साव प्रलाध रजक चंचल सिंह, संकर कापरी, सलेंद्र यादव, गोरेलाल शर्मा, मुल्लू साव, दिनेश कुमार पांडे सहित कार्यकर्ता मौजूद रहें।
