धनबाद । बढ़ती गर्मी को देखते हुए बलियापुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह खराब चापाकल को रिपेयरिंग करवाए। बलियापुर प्रखंड के अंतर्गत अलकडीहा पंचायत के तीसरा बैंक ऑफ इंडिया के नजदीक में एवं बंगाली कोठी में एवं बीसीसीएल कॉलोनी में खराब पड़े चापाकल को रिपेयरिंग करवाए। सिंदरी के विधायाक माननीय श्री इन्द्रजीत महतो जी के धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी जी के निर्देशानुसार अलकड़ीहा क्षेत्र के चापाकल को मरम्मत करवाया गया। मौके पर बलियापुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी, कुलदीप साव, तपन रजक, हरे कृष्णा रवानी, अजय रवानी, बरिची सिंह, सोहन बाउरी, अशोक महतो आदि लोग उपस्तिथ थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *