झरिया । प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान के मुहिम को जारी रखते हुए पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने आज फिर झरिया चिल्ड्रन पार्क मोड़ के समक्ष लोगों से हस्ताक्षर करवाया लोग प्रदूषण एवं नारा युक्त तख्ती ले प्रदूषण को रोकने वाले जिले के वरीय पदाधिकारी को कोसते हुए कहा कि प्रदूषण पर लगाम लगाने वाले भ्रष्ट पदाधिकारी आउटसोर्सिंग कंपनी वालों से मिल गई है। इसलिए वह लोग कोई कार्यवाही नहीं करती नरेश साव ने कहा कि पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव के द्वारा चलाए जा रहे जनहित मुहिम में हम सभी सहयोग करेंगे वही पारोमिता सेन ने कहा कि हमारा ऐतिहासिक और सुंदर शहर झरिया को यह लोग बर्बाद करने पर तुले हुए हैं हमें उम्मीद है कि हम सबों की आवाज सरकार तक पहुंचेगी हस्ताक्षर अभियान में मजदूर साथी ,महिलाएं और बच्चे भी प्रदूषण से निजात पाने हेतु अपना हस्ताक्षर बना रहे थे मुहिम में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव नरेश साव प्रशांत ठाकुर पारोमिता सेन बेबी देवी सुशील मोदक शंकर ठाकुर संजय मोदक मोहम्मद शहाबुद्दीन मंतोष डे सुदर्शन पिलानिया बादल मोदक जितेंद्र सिंह पिंटू बर्मन रवि वर्मा सक्रिय थे ।
