झरिया । बुधवार को झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने झरिया की मुख्य ज्वलंत समस्याओं से संबंधित 12 सूत्री मांगों को लेकर एरिया – 9 के जीएम से मिले और ज्ञापन दिया । इस वार्तालाप में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह जी। उन्होंने जीएम से वार्ता करते हुए मुख्य समस्याओं से अवगत कराया जैसे भगतडीह से लेकर कतरास मोड़ तक उड़ रही धूल से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं अविलंब सफाई और जल छिड़काव किया जाए, हैवी ब्लास्टिंग पर रोक हो, प्रदूषण नियंत्रण रूप रेखा तैयार हों, सीएसआर फंड के तहत जलापूर्ति टैंकर से एवम स्वास्थ शिविर आयोजित हो एवम दिन में भारी वाहनों का प्रवेश बंद हों। 12 सूत्री मांगों पर जल्द निर्णय लें। जीएम ने कहा अविलंब संबंधित कार्यों का निष्पादन बीसीसीएल जल्द करेगी।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह जी, झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव, जिला महा सचिव भगत सिंह, प्रभारी सतपाल सिंह ब्रोका शादिक अमीन, अक्षय लाल यादव, मो फैज, गौतम पासवान, बिरजू शर्मा, बॉबी दादा, संजीव सिंह, अमित विश्वकर्मा, कुंदन मोड़क सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *