धनबाद । धनबाद आठ लेने सड़क पर बुधवार अहले सुबह सड़क हादसे में दो बाईक सवार की मौत हो गई जबकि एक एक गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के संबंध में बताया जा रहा है की धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के नावाडीह आठ लेने सड़क के पास का है । जहां अहले सुबह कतरास तेतुलमारी के तरफ से एक मोटरसाइकिल संख्या Jh10cq – 8270 पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे । नावाडीह के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई । जिसमें दो बाइक सवार की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । घायलों को धनबाद शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया जहां दोनों घायल का इलाज किया जा रहा है । बाइक रंजीत कुमार बाउरी के नाम से रजिस्टर्ड है । वही बरवाअड्डा पुलिस शव को कब्जे में कर जांच में जुट गई है ।
