झरिया । बुधवार की दोपहर झरिया के पाथरडीह थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय की दिनदहाड़े गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी । चासनाला साउथ कालोनी उनके ऑफिस के समीप की है मामला। बाइकसवार दो अपराधियों ने गोलीमार कर दी हत्या । अपराधी हुए फरार। स्थानीय लोगों का कहना है अपराधी पहुंचते ही पहले अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिए जिसके चलते सारे दुकानें बंद हो गई । तत्पश्चात ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय पर गोली चला कर उनकी हत्या कर दी गई। स्थनीय लोगो ने उन्हें घायल अवस्था में चासनाला स्वास्थ केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
