निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बारादाह और कुरवा में साइबर अपराधी दिन के उजाले में साइबर अपराध कर रहे थे। जिसकी गुप्त सूचना एस पी जामताड़ा मनोज स्वर्गियारी को मिली। जिसके बाद एस पी ने मनोज स्वर्गियारी ने ए एस पी राकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया। जिसके बाद दोनों स्थानों पर छापेमारी की गई जिसमें 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आज साइबर थाना में एस पी जामताड़ा मनोज स्वर्गियारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है।
उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी अजय कुमार, विश्वनाथ सिंह, साईबर अपराध थाना, पु०नि० संजय कुमार, करमाटांड़ थाना प्रभारी नागरेश साव व अन्य ने कुरवा में छापामारी के दौरान (1) अंसारी उम्र 20 वर्ष पिता पेशी (2) अंसारी उम्र 22 वर्ष, पिता जवार असारी (3) सगीर अंसारी उम्र 18 वर्ष सनाउल अंसारी, तीनों ग्राम बारादाह थाना जिला जामताडा (4) गो० एहसान अंसारी उम्र 24 वर्ष, पेठ मो० समाउन अंसारी, ग्राम लकरकुन्याधाना सारा जिला देवधर (६), नुमान अंसारी, उम्र 22 वर्ष, पिता मजबूल असारी (6) बाज असारी उम्र 19 वर्ष, पिता ऐनुल अंसारी (7) साहेब अंसारी उम्र 20 वर्ष, पिता जलील मियाँ (6) अजरूदीन अंसारी उम्र 24 वर्ष, पिता मनीरूद्दीन मियाँ (9) अली अहमद, उम्र 24 वर्ष पिता अब्दुल समद (10) सफाज अंसारी उम्र 28 वर्ष, पिता सनाउल अंसारी (11) एनामुल अंसारी उम्र 37 वर्ष पिता ऐनुल अंसारी (12) निजामुद्दीन अंसारी, उम्र 25 वर्ष. पे० ग्राशीन अंसारी, सभी ग्राम कुरुवा, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा को गिरफ्तार किया गया है एवं घटनास्थल से अन्य एक भागने में सफल रहे। इस संबंध में तैरह लोगों के विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 33 / 23 एवं 34/23 के अंतर्गत कार्ड दर्ज किया गया है।
इनके पास से मोबाइल, सिम कार्ड की बरामदगी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। इनके पास से (1) मोबाईल – 26 (2) सिमकार्ड- 37 (3) ए०टी०एम० कार्ड – 01 बरामद हुआ है। वहीं अपराध करने की शैली (1) TATA CARD APPLICATION से CREDIT CARD HOLDER का पता कर एवं झासा देकर CREDIT CARD का गोपनीय नंबर ANYDESK APPLICATION के माध्यम से पता कर साईबर ठगी करना। (2) गूगल सर्च इंजन पर AD के साथ अपना फर्जी मोबाईल नंबर डालना एवं लोगों द्वारा सहयोग हेतु कॉल करने पर PROCESSING CHARGE के रूप में 5/10 रू० DEBIT/CREDIT CARD से ऑनलाईन DEPOSIT करने का सलाह देकर ANYDESK APPLICATION के माध्यम से DEBIT / CREDIT CARD का गोपनीय नंबर प्राप्त कर साईबर ठगी करना। (3) कूरियर सार्विस का कस्टमर केयर नंबर के रूप में अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालना एवं लोगों द्वारा सहयोग हेतु कॉल करने पर लिंक भेजकर आवश्यक गोपनीय नंबर प्राप्त करना एवं साईबर ठगी करना।
