निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । सदर थाना क्षेत्र के सुपयाडीह गांव में स्थित नायक चिमनी भट्ठा में अवैध रूप से कोयला डंपिंग कर रखा गया था। भारी मात्रा अवैध रूप से कोयला डंपिंग किया गया। जिससे झारखण्ड व केंद्र सरकार का टैक्स को चुना लग रहा था। इसी प्रकार अवैध कोयले से कई वर्षों से ईंट भट्ठा चलाया जा रहा था। जिसकी सूचना खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार को मिली। जिसके बाद उक्त स्थान पर छापेमारी की गई। जहाँ से लगभग तीन हाईवा कोयला को जब्त किया गया है खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि तीन हाईवा कोयला अवैध रूप से नायक चिमनी भट्ठा में रखा गया था जिसको जब्त कर जामताड़ा थाने को सुपुर्द कर दिया गया है और चिमनी भट्ठा के मालिक मनोज मंडल पर अग्रसर कार्यवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *