दर्जनों जन आंदोलन के जरिए समाज को दिलाया इंसाफ

नगवां टोल प्लाजा को जिलेवासियों के लिए कराया फ्री

45 बार कर चुके हैं रक्तदान

फ़ोटो

रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग । झारखंड के विभिन्न मुद्दों पर आन्दोलन करने वाले संघर्षशील, जुझारू और कर्मठ युवा नेता और पूर्व प्रत्याशी गौतम कुमार ने 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बरकट्ठा विस क्षेत्र से उतरने का ऐलान कर दिया है। गौतम कुमार वर्ष 2014 में बगोदर विधानसभा से और 2019 में बरकट्ठा विस से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ चुके हैं, जबकि 2019 में ही हजारीबाग लोकसभा से निर्दलीय सांसद प्रत्याशी के रुप में अपना भाग्य आजमा चुके हैं। झारखंड में विभिन्न मुद्दों पर आंदोलनकारी के रूप में जाने जाने वाले गौतम का पहचान आंदोलन के जरिये ही बना। उन्होंने अभी तक 67000 पाराशिक्षक, 37000 आंगनबाडी, 27000 जल सहिया, 26000 स्वास्थ्य सहिया कर्मी, इचाक में रजी०2 चोरी का आन्दोलन, नगवां टॉल टैक्स फ्री करने का आन्दोलन, नेहरू युवा के केंद्र में 5 जिलों में घोटाला का पर्दाफास व झारखंड में सबसे लंबे व बड़े 118 दिन के अनिश्चितकालीन होमगार्ड बहाली के लिए आंदोलन को अंजाम दिया है।

वर्ष 2014 के विस चुनाव में भारत के सबसे उम्र (25 साल 26दिन) के उम्मीदवार बने। लेकिन नॉमिनेशन रद्द होने पर बगोदर से चुनाव लड़े थे। 2019 में पिताजी की आकस्मित निधन के बाद भी मैदान में डटे रहे। हालांकि अभी तक किसी भी चुनाव में जीत हाशिल नही हुई है। उन्होने कहा कि अभी तक का जीवन का सफर हमेशा सामाजिक व जनहित मुद्दों के बीच संघर्ष में बीता। आगे भी समाज के बीच समाज के उत्थान व समाज मे बदलाव की ओर संघर्ष अग्रसर रहेगा। गौतम कुमार रक्तदान में काफी सक्रिय है। वे अभी तक 45 बार रक्त दान कर चुके है।जबकि 5000 से अधिक जरूरतमंदों को रक्त भी मुहैय्या करवाकर उनका जीवन बचाया है। राजनीति में महत्वकांक्षा रखने वाले गौतम 2024 में बरकट्ठा विधानसभा के युवाओं को एकजुट कर चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके लिए क्षेत्र भ्रमण जारी है। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि झारखंड के सत्तारूढ़ पार्टी जेएमएम में शामिल हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *