रामावतार स्वर्णकार
ईचाक: प्रखंड के बरियठ पैक्स में खाद्य बीज विक्रय केंद्र के उद्घाटन मंगलवार को क्षेत्र के विधायक अमित कुमार यादव, जीप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता और पूर्व प्रमुख अयोध्या प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि पैक्स में मिलनेवाले बीज प्रमाणिक होते हैं। किसान पैक्स से बीज खरीदकर अपने खेतों में लगाएं और अपनी पैदावार धान बढ़ाएं। जीप अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की योजना किसानों के पैदावार और आय में वृद्धि करना है। ताकि किसान खुशहाल हों पैक्स अध्यक्ष विकास कृष्ण चंद्र उर्फ राजू मेहता ने कहा कि हमारे पैक्स में 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर धान बिभिन्न प्रकार के बीज उपलब्ध है ।
जैसे धान हाइब्रिड बीआर आर एच 2, आराईज 6444, आई यार 64, मक्का हाइब्रिड, मूंग हाइब्रिड के साथ-साथ यूरिया खाद भी उपलब्ध है जो बाजार से कम दाम में मिलेगा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक मेहता, पंचायत समिति प्रतिनिधि गोविंद मेहता,अलोंजा पैक्स अध्यक्ष कंचन मेहता, रतनपुर पैक्स अध्यक्ष राजेश मेहता, रामदीप मेहता, परमेश्वर महतो, मिथलेश मेहता, भोलानाथ मेहता, हुलास मेहता, श्यामसुंदर किशोर, नागेस्वर मेहता,निर्मल कुमार, अनिल कुमार, सदस्य राजेंद्र मेहता, चंदन कुमार, सुनील कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
