निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । सदर थाना क्षेत्र के केंदबोना सुपाईडीह में अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। जामताड़ा उत्पाद विभाग और जामताड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर नकली अंग्रेजी शराब फेक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। लेकिन यहाँ सवाल उठता है कि जामताड़ा थाने से महज चार से पाँच किलोमीटर की दूरी पर महीनों से रीना फ्लाईएस एंड ब्रिक्स कारखाना में किस कदर नकली शराब के फेक्ट्री संचालित थी। जहाँ छापेमारी कर लगभग एक करोड़ रुपए की नकली शराब को बरामद किया गया। इसके अलावे कच्चे स्प्रिट, खाली बोतलें स्टिकर, कार्टून व अन्य सामान बरामद हुई है। ईंट फेक्ट्री की आड़ में नकली अंग्रेजी शराब बनाकर बिहार में भेज कर माफिया चांदी काट रहे थे और यहाँ उत्पाद विभाग और पुलिस चेन की नींद सो रहे थे।
छापेमारी में किसी की गिरफ्तारी नही हुई है सभी मौके से फरार है। छापेमारी के दौरान मौके पर उपस्थित उत्पाद विभाग के अधीक्षक महेन्द्रदेव सिंह ने बताया की ईंट भट्ठा के आड़ में नकली शराब का कारोबार कर रहा था। इसकी जाँच मै भी कर रहा था, मुख्यालय राँची और जामताड़ा उपायुक्त से खबर मिलने के बाद यहाँ छापेमारी की गई है। इस कारोबार में जो लोग शामिल है सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कारवाई की जायेगी। वहीं जामताड़ा एस पी मनोज स्वर्गियारी ने बताया की सूचना मिली थी जहाँ छापेमारी की जा रही है। नकली शराब कारोबारी में सम्मलित लोगों पर कानूनी करवाई की जायेगी।
