बिहार । बिहार में महागठबंधन सरकार को बड़ा झटका लगा है, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के बेटे ने नीतीश सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया । जिसके बाद बिहार के महागठबंधन सरकार में एक बार फिर बड़ी रार देखने को मिल रही है । हम पार्टी के चीफ जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है । वे बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री थे ।
बिहार के महागठबंधन में एक बार फिर बड़ी रार देखने को मिल रही है । हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ( हम ) पार्टी के चीफ जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है । वे बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री थे । संतोष सुमन ने कहा , कोई नाराजगी नहीं हुई है । जदयू चाहती थी कि हम अपनी पार्टी को उनके साथ मर्ज कर दें । लेकिन हमें वो मंजूर नहीं था, हम अकेले संघर्ष करेंगे । हमें जदयू में विलय नहीं करना है, नीतीश कुमार लगातार हमसे विलय करने के लिए कह रहे थे , लेकिन हमने इनकार कर दिया ।
बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर बोले संतोष ?
संतोष सुमन ने कहा, हम बीजेपी के साथ जाएंगे या नहीं ये अलग बात है । हम तो अपना अस्तित्व बचा रहे हैं । नीतीश कुमार हमारा अस्तित्व खत्म करना चाह रहे हैं । हम नीतीश कुमार के लिए अपनी पार्टी कैसे तोड़ दें । अभी हम महागठबंधन में हैं । कोशिश करेंगे कि उसी में रहें, लेकिन अगर सीट नहीं देंगे , तो हम अपना रास्ता देखेंगे । विपक्षी एकजुटता बैठक से पहले दिया इस्तीफा संतोष सुमन का इस्तीफा ऐसे वक्त पर हुआ , जब नीतीश कुमार बीजेपी के खिलाफ पूरे देश की विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं । उन्होंने 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक बुलाई है । इस विपक्षी एकजुटता बैठक में राहुल गांधी से लेकर मलिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव , केजरीवाल , ममता बनर्जी , स्टालिन समेत अन्य दलों के नेता शामिल होंगे । ऐसे में बिहार में महागठबंधन में फूट और जीतन राम मांझी के बेटे का इस्तीफा नीतीश के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है ।
