झरिया । मंगलवार को झरिया नगर कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में झरिया राज ग्राउंड स्थित झरिया अंचल कार्यालय में जिला कांग्रेस निर्देशानुसार एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्य मांगो को लेकर अंचल अधिकारी श्री परमेश्वर कुशवाहा जी को ज्ञापन सौंपा गया। आज के इस कार्यक्रम में झरिया नगर कांग्रेस प्रभारी बीके सिंह एवम सतपाल सिंह ब्रोका सहित प्रदेश कांग्रेस सचिव शमशेर आलम उपस्थित थे।

सर्वप्रथम दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता ने मुख्य मांगे बिजली पानी की निर्वाध रूप से मांग और बंद पड़े जिला कांग्रेस कार्यालय की मांग में नारे लगाए। रत्नेश यादव सहित कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मांग की झरिया में बिजली कटौती और ठप जलपूर्ति से आम जनता त्राहिमाम है। घनुडीह राजापुर सेआउटसोर्सिंग से प्रदूषण इस कदर हावी है की सांस लेना मुश्किल है। आरएसपी कॉलेज के पास इतनी धूल उड़ रही है की कभी भी दुर्घटना घट सकती है। सड़क पर पाईप लाईन बिछाने के क्रम में मिट्टी सड़क पर छोड़ ठेकेदार भाग जा रहें है जिससे सड़क जाम और दुर्घटना बढ़ गई है।

अंचल अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए सभी समस्यों के लिय संबंधित अधिकारी से फोन पर बात की जिसमें नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने कहा की अविलंब आरएसपी कॉलेज से दुखहरनी मंदिर तक स्विपिंग मशीन लगा कर सफाई होगी, निर्बाध जलापूर्ति की जायेगी, बिजली विभाग के एक्सक्यूटिव से बात पर उन्होंने अस्वस्थ कराया की बिजली कटौती नहीं होगी, एरिया -10 और 9 के जीएम से सी ओ सर की बात पर उन्होंने नियमित जल छिड़काव की बात स्वीकारी
आज के कार्यक्रम से अंचल अधिकारी ने सभी कांग्रेस जनों से सकारात्मक वार्ता की

शमशेर आलम ने प्रदूषण नियंत्रण पर कहा की अविलंब अगर इस पर आउटसोर्सिंग कंपनी सुधार नही करती है तो झरिया की जनता आन्दोलन की ओर जायेगी सड़क पर चक्का जाम करने के साथ साथ बीसीसीएल की आर्थिक नाकेबंदी का भी काम करेगी। जिला महा सचिव भगत सिंह जी ने पाईप लाईन काम कर रही कंपनी पर सड़क को बर्बाद कर गढ़ा कही पत्थर छोड़ने के कारण जनता की परेशानी से अवगत करवाया और कहा अविलंब संबंधित ठेकेदार काम करें नहीं तो कांग्रेस पार्टी आन्दोलन को बाध्य होगी।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव, प्रदेश कांग्रेस सचिव शमशेर आलम, झरिया नगर कांग्रेस प्रभारी बीके सिंह, सतपाल सिंह ब्रोका, जिला महा सचिव भगत सिंह,अशोक वर्णवाल, राजा गुप्ता, अर्जुन विश्वकर्मा, महेश शर्मा, सादिक अमीन, अशोक लाल वर्णवाल, महेन्द्र पासवान, गौतम पासवान, वीरेंद्र बहादुर सिंह, झरिया विधान सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि सिंह, कुंदन मोदक, संजीव सिंह, विरजू शर्मा, गेंदवा मंडल, जीतेन्द्र पासवान, पवन सिंह, कुंदन, गीता सिंह, मुस्कान कुमारी, रूबी बाउरी, किरण देवी, लक्ष्मी देवी, पूनम देवी, अनिता देवी, किरण पासवान, अनिता पासवान, बेबी देवी, उषा देवी उर्मिला देवी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *