धनबाद । रोजगार मेला के तहत प्रधानमन्त्री मोदी जी के द्वारा सरकारी नौकरियो में नव नियुक्तो को नियुक्ति पत्रों का वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी पहुंची । श्रीमती मंत्री जी ने कही की मोदी जी ने जो बात कही उसपर अमल कर रही है और हर मुद्दों में तेजी से काम हो रही है आज युवाओ के स्वरोजगार के लिए मुद्रा लोन बिना गारंटी के, स्टैंड्स स्टार्टअप, स्टार्टअप इंडिया जैसे कार्यक्रमो से देश के युवा रोजगार लेने से ज्यादा रोजगार देने वाला बन रहे है और सारे सरकारी विभागों के माध्यम से सरकारी नौकरी की पहल भी शानदार हो रही है युवाओ का केंद्र सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में धनबाद लोकसभा के सांसद श्री पशुपति नाथ सिंह जी एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा जी टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो जी सिंदरी के लोकप्रिय विधायक श्री इंद्रजीत महतो जी के धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी जी धनन्जय प्रसाद जी बैंक ऑफ़ इंडिया महाप्रबंधक धनबाद अश्वनी कुमार ठाकुर जी एवं नव नियुक्त सभी प्रतिभागी जन एवं बैंक कर्मी उपस्तिथ हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *