धनबाद । IIT-ISM परिसर के स्विमिंग पूल में एक प्रोफेसर की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह उड़ीसा निवासी प्रोफेसर यशवंत उजाला अपने दोस्तों के साथ IIT-ISM परिसर स्थित स्विमिंग पूल में नहा रहे थे। इसी दौरान वह पानी में डूबने लगे। जिसे देख सहयोगियों ने उन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला और पास के डिस्पेंसरी ले गए। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद IIT-ISM के कई वरीय अधिकारी अस्पताल पहुंचे। जहां आगे की कार्रवाई करने की प्रक्रिया चल रही है।
