झरिया । झरिया के जोरापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा 4 नम्बर बालू बैंकड के समीप 55 वर्षिय चांदू यादव की धारदार हत्यार से हत्या कर दी गई । हत्या का दोस्तों पर लगा आरोप । घर में खून से लथपथ मिला शव, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जोरापोखर पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी । मामले को लेकर जोरापोखर थाना प्रभारी विनोद उरांव का कहना है कि पहले दोनों के बीच में झगड़ा हुआ जिसके बाद घटना घटित हुई । घटना के बाद से आरोपी फरार है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *