झरिया । 10 सूत्री सहित अन्य मांग को लेकर और सेल चासनाला प्रबंधन के वादाखिलाफी के विरोध में प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी, प्रदर्शन किया गया। आंदोलन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के नेता अनूप सिंह उर्फ डेविड सिंह कर रहे थे ।आंदोलन में बतौर मुख्य अतिथि धनबाद जिला के अध्यक्ष संतोष सिंह थे। कार्यकर्ता ने धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह का जोरदार स्वागत किया और उन पर भरोसा जताया और मोतीनगर के ग्रामीणों को न्याय और समूचित सुविधा दिलाने की मांग की । कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कंग्रेस धनबाद मे बेरोजगारो की लड़ाई लड़ने के लिए कृतसंकल्पित है सेल प्रबंधक वादाखिलाफी कर रहा है इसे हम बर्दाश्त नही करेगे।

कांग्रेस नेता डेविड सिंह ने बताया कि 2 माह पूर्व चासनाला न्यू मोती नगर के ग्रामीणों और सेल प्रबंधन के अधिकारियों के साथ कांग्रेस धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की वार्ता हुई थी वार्ता में सहमति बनी उसके बावजूद सेल प्रबंधन अभी तक वादा पर खड़ा नहीं उतरा जिसके खिलाफ आज ग्रामीण द्वारा धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आंदोलन करने को बाध्य हुए चासनाला कोलियरी का ट्रांसपोर्ट का कार्य ठप किया गया अगर हमारी मांगे पूरी नहीं तो आंदोलन अनिश्चितकालीन के लिए जारी रहेगा। संतोष दास
दिनेश दास ,
दिलीप दास ,
राजू दास
जगरनाथ दास
अशोक कुमार
मोहन दास
शमशेर अंसारी
मुनेशर दास
मुरारी पासी
चंदू ओझा
रोहित दता
अजीम अंसारी
तुलसी दास
राजेश दास
सबित्री देवी
सोनिया देवी
छबिया देवी
सबितिरी देवी
शांति देवी
पार्वती देवी
चुनी देवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *