धनसार । धनसार कांटा घर के पास ट्रक से रंगदारी व वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच सोमवार की शाम भिड़ंत हो गई। इसी बीच स्कार्पियो से आए एक युवक ने पिस्टल निकालकर 3 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। जिससे यहां भगदड़ मच गई। सूचना पाकर धनसार थाना प्रभारी राजदेव सिंह, सीआईएसएफ इंस्पेक्टर आरके ठाकुर दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।इसके पहले ही गोली चलने वाला युवक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गय। स्कॉर्पियो पर आधा दर्जन लोग सवार थे। सीआईएसएफ और पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। हालांकि घटना का कारण सीआईएसएफ व पुलिस नहीं बता रही है। वही धनसार कोलियरी पीओ जीके मेहता का कहना है कि कोयला चोरों को लेकर दो गुटों में तनाव हुआ है। यहां एक पक्ष के लोग स्कॉर्पियो से आकर गोली चला दी।
वहीं सूत्रों का कहना है कि एक पक्ष के लोग धनसार कांटा घर के समीप डीओ ट्रक वालों से रंगदारी लेते हैं। जहां अक्सर पांच संदिग्ध व अंजान लोगों को देखा जा सकता है। वही काली बस्ती के कुछ लोग वहां अपना वर्चस्व कायम करना चाहते है। जिस कारण पिछले महीने से तनाव चला आ रहा है। इसी कारण यहां घटना घटी है। बता दे कि 18 मई को भी कुछ लोगों ने धनसार कांटा घर के पास कुछ लोग आकर ट्रक का मुंशी मनीष कुमार के कनपटी पर पिस्टल सटाकर मारपीट कर घायल कर दिया था। उस वक्त भी एक थार से कुछ युवक वहां पहुंच गोली चलाई थी। मारपीट के मामले में मनीष ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अगर समय रहते प्रशासन यहां कार्रवाई नहीं की तो कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है।
धनसार कांटा घर एक संवेदनशील स्थल है। यहां रंगदारी व वर्चस्व को लेकर कई बार गोली बम चला है। बावजूद इसके प्रबंधन यहां सीसीटीवी फुटेज नहीं लगाई है। केवल एक ही सीसीटीवी कांटा के पास लगी है, जिसमें केवल वजन हो रहे वाहन दिखाई देते हैं। जबकि आसपास के गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी नहीं लगाई है। अगर यहां अन्य सीसीटीवी फुटेज रहता तो गोली चलाने वाले व स्कॉर्पियो की पहचान हो सकती थी। वही दबी जुबान से लोगों का कहना है कि यहां रंगदारी वसूली जाती है।जिसके कारण सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाया जाता है।
,,,, गोली चलने की सूचना पर घटनास्थल गए। वहां से दो खोखा बरामद किया है। इस संबंध में धनसार कोलियरी प्रबंधन को शिकायत पत्र दे दिया है।
आरके ठाकुर ,इंस्पेक्टर, सीआईएसएफ धनसार
,,,,गोली किस कारण चलाई गई है।स्कॉर्पियो से आए युवक किस मंशा से गोली चलाई है। इसकी छानबीन किया जा रहा है। प्रबंधक द्वारा शिकायत मिलने के बाद विधिवत कारवाई किया जाएगा।
राजदेव सिंह, प्रभारी, धनसार थाना
,,,,,,कांटा घर के पास अक्सर ऐसी घटना घट रही है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। साथ ही पुलिस में ऐसी घटना रोकने की मांग की गई है। स्कॉर्पियो से गोली चलाने वाला कौन है।पुलिस जांच कर रही है।
जीके मेहता,पीओ, धनसार कोलियरी
