धनबाद। पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत धनबाद जंक्शन पर एक मालगाड़ी पर प्रमोद अग्रवाल नामक व्यक्ति ने शनिवार को फुट ओवर ब्रिज से छलांग लगा ली थी। जिससे वह हाईटेंशन तार से टकरा कर झुलस गया था। व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल भेजा गया था। जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
बताया जाता है कि शनिवार को धनसार निवासी प्रमोद अग्रवाल धनबाद जंक्शन के फुट ओवर ब्रिज से पुराना बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह ब्रिज से मालगाड़ी पर छलांग लगा दिया। जिसके बाद हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया और वहां खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे में जा गिरा।
जिसके बाद प्लेटफार्म पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में इलाज के दौरान बुधवार को प्रमोद अग्रवाल की शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
