धनबाद । ग्रीन लाइफ झरिया के संयोजक सह फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.मानोज सिंह को धनबाद नगर निगम की ओर सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य हेतु टाउन हॉल मे धनबाद नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार ने सिटीजन स्टार अवार्ड से सम्मानित किया । सिटीजन स्टार अवार्ड पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण के प्रति समर्पण अउ प्रतिबद्धता को सम्मानित करने वाला प्रतिष्ठित पुरस्कार है ।
ज्ञात हो कि डॉ.मनोज ने पर्यावरण संरक्षण को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु झरिया के कुष्ठ कॉलोनियों मे तालाब बनवा कर मछली पालन शुरु किया । कुष्ठ कॉलोनी एवं सभी विद्यालयों मे फलदार एवं छयादर वृक्ष लगाए गए । पौधरोपण को भावना से जोड़ते हुए बच्चों के जन्मदिन पर, शादी के बाद नव विवाहित जोड़ों से दाम्पत्य वृक्ष एवं पूर्वजों के याद मे स्मृति वृक्ष लगाने कि परंपरा शुरु की गई है ।
डॉ.मनोज सिंह ने कहा यह अवार्ड धनबाद के लोगों को समर्पित है ।अवार्ड मिलने पर बधाई देने वालों मे डॉ. सुमनानंद झा, अख़लाक़ अहमद, डॉ.अरबिंद सिंह, असर संस्था के अंकिता ज्योति, मुन्ना झा, डॉ. लक्षुमन सिंह, डॉ. संगीत गुप्ता, डा रंजीत कुमार, प्रतिक वर्मा, गिरिजा प्रसाद, शब्बीर हुसैन, सौरभ शर्मा, देवाशीष रॉय, दिवेश सिंह, अमृत सिंह, समर्थ सिंह, सक्षम सिंह, शशि रंजन कुमार, विनय पाठक, अवनीश कुमार त्रिपाठी ने शुभकामनाएं दी ।