झरिया । सेरेब्रल पल्सी की दिव्यांग छात्रा श्रीति कुमारी रॉय ने घर के आंगन में आम का पौधा लगा कर अपना जन्मदिन मनाया । झरिया रिसोर्स सेंटर के फिजियोथेरेपिस्ट डा.मनोज सिंह श्रीति के घर पहुँच कर हरित उपहार के साथ जन्मदिन की बधाई दी । श्रीति की माता जूही रॉय एवं पिता सुरजीत रॉय ने कहा कि इस पौधे को हम संतान कि तरह देखभाल करेंगे क्योंकी यह भावना से जुड़ गया है । कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी को अपने बच्चों के जन्मदिन पर पौधरोपण कर देखभाल करना चाहिए । फिजियोथेरेपिस्ट डा.मनोज सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समाजिक गतिविधियों में भागीदारी होनी चाहिए । डा. मनोज ने कहा कि बच्चे ही समाज के भविष्य हैं , अतः इनमे पर्यावरण संरक्षण का संस्कार विकसित करना होगा ।

रिसोर्स शिक्षक अख़लाक़ अहमद ने कहा कि फिजियोथेरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन की सहायता से सेरेब्रल पाल्सी के बच्चों में सुधार संभव है । ऐसे सभी बच्चों को समावेशी शिक्षा से जोड़ने कि आवश्यकता है । मौके पर डा.मनोज सिंह, अख़लाक़ अहमद, नकुल चंद्र रॉय, सुरजीत कुमार रॉय, जूही रॉय, रंजन कुमार रॉय, श्रीति कुमारी रॉय, डिम्पी कुमारी रॉय, खुशबु कुमारी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *