कतरास ।कोल कर्मी से बाइक व पैसे की लूट की घटना का बरोरा पुलिस ने उदभेदन कर लिया है उक्त बातें बाघमारा एस डी पी ओ निशा मुर्मू ने अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बतायी।उन्होंने कहा कि बरोरा थाना क्षेत्र के मंदरा से 13/14 की रात्रि फुलारीटांड कोलियरी से ड्यूटी कर कंचनपुर तेलों लौट रहे कोल कर्मी सुधीर मांझी से 6 अपराधियो ने भय दिखाकर देर रात्रि 12:15 में मारपीट करते हुई लाल रंग की स्पेंल्डर बाइक संख्या जे एच 09 ए एन 7143 ,पर्स से ढाई हजार रुपया लूटने की घटना के बाद बरोरा थाना में 15 ।मई को सुधीर मांझी के आवेदन पर पुलिस ने कांड संख्या 30/ 23 की धारा 397 भा द बी की के तहत मामला दर्ज था।

उक्त घटना में शामिल 4 अपराधियो को बरोरा थाना के प्रभारी सह पु अ नि नंदू कुमार पाल, नीतीश अश्वनी,शरद कुमार,स अ नि कुमार सचिदानंद की टीम ने जाल बिछाकर अलग अलग ठिकानों से छापेमारी कर अपराधी अपर मंदरा के 19 वर्सिय नीरज चौहान, अपर मंडरा के 22 वर्सिय छोटू चौहान,भीमकनाली के 19 वर्सिय चंदन सिंह व डुमरा मोड़ के 26 वर्सिय राहुल कुमार वर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया ,जिसमे 3 आरोपी नीरज चौहान, छोटू चौहान,राहुल कुमार वर्णवाल का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। साथ ही लाल रंग की स्प्लेंडर बाइक का चेसिस नंबर MBLHARO87JHGO7593 इंजिन नंबर 4197CMGEGR488 है जिसको पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने चारों अभियुक्तों को न्याययिक हिरासत में भेज दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *