धनसार । विक्ट्री तालाब और चाँदमारी लाइन, इन दिनों कोयला चोरों के लिए हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां कोयला चोरों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है । दिन के उजालों में बास्ताकोला कोल ट्रांसपोर्टिंग मार्ग बेड़ा के समीप ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगे, हाईवा वाहन को, कोयला चोर जबरन रोककर कोयला उतारते हैं । जिसे दर्जनों मोटरसाइकिल के सहारे बास्ताकोला के रास्ते, विक्ट्री तलाब और चांदमारी के समीप इकट्ठा करते है। अवैध कोयले को रात के अंधेरे में गोविंदपुर और बरबाअड्डा आदि भट्ठों में भेज दिया जाता है। ताजा मामला यह है कि शुक्रवार की देर शाम विक्ट्री तालाब के समीप रहने वाले लक्ष्मण चौहान ने जब बाइकरों को रोका । तो दर्जनों भर कोयला चोर मौके पर पहुंच लक्ष्मण चौहान की जमकर धुनाई कर दी।

पति को पीटते देख लक्ष्मण चौहान की पत्नी ने जब इसका विरोध किया। तो उसके बच्चे को बदमाशों ने गोद से छीनकर पटक दिया। जिससे बच्चा घायल हो गया । लक्ष्मण चौहान और उनकी पत्नी को भी बदमासो ने जम कर पिटाई कर दिया । लक्ष्मण ने इसकी लिखित शिकायत झरिया थाना में की है । बताते हैं कि झरिया थाना और धनसार थाना का सीमावर्ती क्षेत्र है यहीं से अवैध कोयला चोरी को अंजाम दिया जाता है। इधर सुचना पा कर झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह मौके पर पहुंच आसपास के क्षेत्र से करीब 60 टन से अधिक कोयला पकड़ा है । जब्त कोयले को बस्ताकोला प्रबंधन को सौंपने की तैयारी में है। पुलिस कोयला चोरों पर करवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *