कतरास । सिजुआ स्टेडियम में बुधवार को तेतुलमुडी कोल डम्प के असंगठित मजदूरों ने प्रेसवार्ता आयोजित कर ढुल्लू समर्थकों द्वारा 5 जून को घोषित बंदी का विरोध किया। मजदूरों ने कहा कि विधायक ढुल्लू महतो एवं उनके समर्थको कनकनी में रंगदारी वसूली का कार्य करते हैं उन लोगों द्वारा 2016 से अबतक 40 करोड़ रुपया मजदूरों का रुपया गबन किया है।तेतुलमुडी कोल डम्प में बंदी घोषित करने वाले असामाजिक तत्व है।जहां मजदूरों की मजदूरी का साफ गबन कर लिया जा रहा उसपर ये लोग क्यों नही बोल रहे।सच तो यह है कि जोगता कनकनी में जिस प्रकार मजदूरों का पैसा रंगदारों द्वारा गबन किया जा रहा ठीक उसी प्रकार वे लोग शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे तेतुलमुडी कोल डम्प में भी वर्चस्व एवं रंगदारी के लिए कब्जा कर मजदूरों का पैसा गबन करना चाहते हैं।

तेतुलमुडी में मजदूरों को शांतिपूर्ण ढंग से मजदूरी मिल रहा है।रंगदार रंगदारी के लिए तेतुलमुडी कोल डम्प का बिधि व्यवस्था बिगाड़ना चाहते हैं जिसका हम मजदूर विरोध करेंगे।असंगठित मजदूर संयुक्त मोर्चा जिला प्रशासन से मांग करता है कि उक्त लोगो के विरुद्ध करवाई करे।मौके पर अनीता देवी ने कहा कि किसी भी हाल में मजदूरों को हक को मारने नहीं दिया जाएगा। मंगल चौहान ने कहा कि पहले जो लोग तेतुलमारी के संदर्भ में बोल रहे हैं वे जोगता कनकनी कोल डंप में मजदूरों का पैसा 400 करोड़ रुपिया दिलावे कनकनी की कर्ज पर रंगदारी यहां नहीं चलेगी।उषा देवी पिंकी देवी ने कहा कि कुछ दलाल प्रवृत्ति के लोग एवं कोयला चोर मजदूर नेताओं सुखदेव विद्रोही अनुज सिन्हा उर्फ पलटू सुरेश महतो विकास सिंह मनोज महतो पर आरोप लगा रहे हैं वह सरासर गलत है यह लोग मजदूर हित में कार्य करने वाले है ।

असंगठित मजदूरों ने एक सवाल में संयुक्त मोर्चा के नेता विकास सिंह पर फर्जी केस की निंदा की और कहा कि उनकी लोकप्रियता से घबराकर विरोधी एक साजिश के तहत विकास सिंह को फंसाना चाहते हैं मंटू महतो ने 5 जून को उपद्रवियों द्वारा वर्चस्व के लिए घोषित बंदी के विरोध मजदूर 2 जून को पदयात्रा निकालेंगे। प्रेस वार्ता के मौके पर अनीता देवी, मंगल चौहान, उषा देवी, पिंकी देवी, मंटू चौहान, सूरज गुप्ता, रामेश बावरी, अशोक राम, शंकर तुरी, सपना देवी, देवंती देवी, कौशल्या देवी, देवन्दी देवी, आशा देवी, रीता देवी, बसंती देवी, मालती देवी, फुलवंती देवी,सुनील मल्लाह, अनिल मल्लाह, जितेंद्र हाड़ी, विक्रम कुमार, संतोष विश्वकर्मा, सोनू बावरी, दिनेश मंडल,संजय भुइयां, फागु कुमार, चंदन रावानी,आदि सैकड़ो तेतुलमुडी कोल डम्प के मजदूर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *