झरिया । बस्ताकोला ओसीपी लोडिंग प्वाइट पर डीओ ट्रक लोडिंग में 50% हिस्सेदारी जनता श्रमिक संघ को देने की मांग पर बुधवार को समर्थकों ने बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. इससे पूर्व समर्थकों ने बस्ताकोला गौशाला गेट से विशाल जुलूस निकालकर क्षेत्र का भ्रमण किया. जुलूस कोलियरी कार्यालय में जाकर सभा में तब्दील हो गई. सभा की अध्यक्षता करते हुए असंगठित मजदूर नेता पप्पू पासवान ने कहा कि प्रबंधन स्थानीय बेरोजगार युवकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. प्रबंधन कुछ नेताओं के इशारे पर परियोजना प्रभावित लोगों को दरकिनार कर ट्रक लोडिंग का काम शुरू करना चाहती है. प्रबंधन के इस साजिस को संघ के कार्यकर्ता कभी सफल नहीं होने देंगे. संघ के द्वारा चांदमारी, विक्ट्री, सोंनार बस्ती, सहाना पहाड़ी, बस्ताकोला कॉलोनी, बंगाली कोठी, बेरा, दोबारी, दो मोहल्ला बस्ती के ग्रामीणों की ओर से रोजगार मुहैया कराने का मांग किया गया है. प्रबंधन द्वारा संघ के द्वारा दिए गए मांग पत्र पर वार्ता नहीं की गई है. जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. इस संबंध में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को समस्या से अवगत कराया गया है. सभा का संचालन अमित गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन मनोज गोप ने किया. छोटू सिंह, रंजीत पासवान, संजय यादव, विशाल सिंह, प्रदीप पासवान, देशराज चौहान, सेलो पासवान, बंटी गुप्ता, आदि थे.
….. जनता श्रमिक संघ के इंट्री से बिगड़ सकता है समीकरण,,,,
परियोजना लोडिंग पॉइंट पर ट्रक लोडिंग में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए कई संगठन आंदोलन कर रहे हैं. कुछ दिन पूर्व संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जमस बच्चा गुट, युवा बेरोजगार मंच, मासस, झारखंड उत्थान मोर्चा, आर्टिकल 19, जेएमएम, सहित कई संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ट्रक लोडिंग चालू करने की मांग की थी. बाद में संयुक्त मोर्चा में जमस कुंती गुट के पदाधिकारी ने भी हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जता दी थी. जिससे कयास लगाया जा रहा था कि इन संगठनों के बलबूते लोडिंग शुरू हो जाएगा. लेकिन जनता श्रमिक संघ के 50% रोजगार मैं हिस्सेदारी की मांग पर जोरदार एंट्री से पुराने समीकरण बिगड़ते देख रहे हैं.
