धनसार । प्रचंड गर्मी को देखते हुए युवा बेरोजगार मंच के अध्यक्ष गुड्डू सिंह के नेतृत्व में धनसार कोलियरी के विश्वकर्मा परियोजना में पनशाला खोला गया ताकि कोलयरी मे पानी पानी के लिए तरस रहे मजदूर अपनी प्यास बुझाकर राहत की सांस ले सके
इस दौरान पनशाला का उद्घाटन करने पहुंचे धनबाद विधायक राज सिंहा ने फिता काटकर पनशाला का उद्घाटन कर गरीब मजदूरों को चना गूड़ और पानी पिलाया साथ ही मिडिया से बात करते हुये श्री सिंहा ने कहा कि युवा बेरोजगार मंच हर साल इस तरह का आयोजन कर हमेशा मजदूरों के बीच रहने का काम किया है।
साथ ही हम बीसीसीएल से मांग करेंगे की हरेक कोलयरी में पनशाला लगाया जाय ताकि मजदूरों को अपनी प्यास बुझ सके।इस दौरान युवा बेरोजगार मंच के अध्यक्ष गुड्डू सिंह, शंकर सिंह, नरेश साव,रामप्रवेश रवानी, किशोर कुमार, बलेस्वर चौहान, नाथू चौधरी, असग़र अंसारी, दिलीप कुमार, रूदल रवानी,बिजय पासवान,सुरेश रवानी, गोंदा भुईया, राजू भुईया, धर्मेंद्र भुईया,सुगुण बर्मा, सुहाना कुमारी, नेहा कुमारी, रीता प्रसाद आदि मौजूद थे।
वहीं विधायक ने कलाली रोड में विधायक मद से बना 1लाख 80हजार की राशि से बना पीसीसी सड़क निर्माण का भी उद्घाटन किये और लड्डू बांटे।
