बाल विवाह कानूनन व सामाजिक अपराध है – बी0डी0ओ0
कतरास । आज झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा बाल विवाह के खिलाफ चलाए जा जागरूकता अभियान के तहत आज किशोरी मण्डल के लीडर्स का क्षमता विकास के लिए 35 किशोरी लीडर को बी0डी एल0 कार्यालय बाघमारा में बाल विवाह निषेध पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बाघमारा सुनिल कुमार प्रजापति से गेट टू गेदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बी0 डी0 ओ0 सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने किशोरी लीडर्स को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध के साथ साथ सामाजिक अपराध है, बाल विवाह से किशोरी के मानसिक एवं शारीरिक क्षति होती है स्वास्थ्य समाज निर्माण में बाल विवाह सबसे बड़ी बाधा है, बाल विवाह रोक पर झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि बाल विवाह की जानकारी जहां कही का भी मिले मुझे तुरंत सूचित ताकी समय पर उचित करवाई की सके।बाल विवाह पर किशोरी लीडर्स द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब उनके द्वारा बारी बारी से दिया गया। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी ने कहा ट्रस्ट द्वारा बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल मजदूरी रोक पर सघन जागरूकता का कार्य कर रही है। मौके पर शंकर रवानी, हलीमा एजाज, बिनोद महतो, अजय कुमार तिवारी, पुजा कुमारी, माला देवी, किरण कुमारी, बेबी कुमारी, सोनाली, ज्योति, सुजाता, जोसना, सीमा सुमित्रा सोनिया, तुलसी, बंदना, चिंता, नेहा, खुशी, रानी, एलिश, समूल, मुस्कान, सानिया, बंदना, शीतल, बसंती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
