धनबाद । एसीबी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग दुमका में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता संजय कुमार को गिरफ्तार किया। रांची अरगोड़ा स्थित बसंत विहार कॉलोनी से बुधवार की सुबह गिरफ्तारी हुई है। बाद में बुधवार की दोपहर कार्यपालक अभियंता को ACB ने धनबाद न्यायालय में प्रस्तुत किया।

एसीबी डीएसपी ने बताया कि वर्ष 2018-19 में कार्यपालक अभियंता संजय कुमार गिरिडीह में पदस्थापित थे। उनके खिलाफ चापाकल, डीप बोरिंग, शौचालय निर्माण के एवज में अवैध राशि वसूली केस संख्या 2/18, 4/19 और 14/19 मामले दर्ज हुए थे। जिसकी जांच निगरानी विभाग को सौंपी गई थी। इन्ही मुकदमों की जांच के संदर्भ में एसीबी की विशेष टीम ने कार्यपालक अभियंता संजय कुमार को रांची से गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *