झरिया । बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय में मंगलवार शाम को आरसीएमएस जेएमएम जनता दल सेकुलर एवं सोनार बस्ती के ग्रामीणों ने ट्रक लोडिंग में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग पर पीको का घेराव किया आरसीएमएस नेता महेंद्र पासवान ने कहा कि पूर्व से क्षेत्र के बेरोजगार लोग को रोजगार देने की मांग करते आ रहे हैं वही प्रबंधन संयुक्त मोर्चा के नाम पर बाहरी लोगों का जुटान कर रही है. जबकि परियोजना से प्रभावित सोनार बस्ती के ग्रामीण तथा कोलियरी के बेरोजगार लोगों को बाहर रखा गया है. वही जनता दल सेकलर के प्रदेश अध्यक्ष पवन झा ने कहा कि प्रबंधन आपसी सहमति के बाद डीओ अलॉटमेंट बनाएं. स्थानीय लोगों के भावना से खिलवाड़ ना करें ।

वही बस्ताकोला पीओ एके शर्मा ने कहा कि सामंजस्य बनाकर ट्रक लोडिंग का काम शुरू किया जाएगा. मौके पर के पूर्व सरपंच भोलानाथ गोस्वामी ,गणेश निषाद ,भोला पासवान, शिव बालक यादव, प्रभु विश्वकर्मा, संजय कुमार, रेखा पासवान आदि थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *