झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर भुली क्वार्टर स्थित रमेश चंद्रा के घर का ताला तोड़कर चोरों ने रविवार की रात लगभग दो लाख की संपत्ति चोरी कर ली। इस संबंध मे भुक्तभोगी ने झरिया थाना मे शिकायत किया है। सूचना पाकर पुलिस रमेश के घर पहुंच छानबीन की। पीड़ित रमेश ने बताया कि रविवार को करीब शाम 6:00 बजे अपने पत्नी व बच्चे को लाने के लिए चंदनक्यारी अपने गांव गए थे। देर हो जाने के कारण रात में लौट नहीं पाए। इधर चोरों ने घर का चारदीवारी फां फांदकर घर में प्रवेश कर गए।इसके बाद आलमारी मे रखे लगभग 30 हजार नगदी सात चांदी के सिक्के, दो जोड़ी पायल, चांदी के चैन, बाला सोने के मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान का झुमका, 32 इंच एलइडी टीवी चोरी कर ली। सोमवार की सुबह जब वह अपने घर पहुंचे तो देखा सभी समान बिखरा पड़ा था।

इसके बाद उन्होंने झरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई । पुलिस मामले की जांच में जुटी है । यहां के लोगों का कहना है कि आए दिन इधर चोरी की घटनाएं बढी है। रमेश फिजियोथेरेपी का कार्य करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *