झरिया । बस्ताकोला एरिया के दोबारी स्थित भुईयां पट्टी में मंगलवार की सुबह सीआईएसएफ के दल ने छापेमारी कर लगभग 25 टन अवैध कोयला जब्त किया है। छापेमारी से अवैध कोयला तस्करों में हड़कंप का माहौल है। छापेमारी की भनक मिलते ही अवैध कोयला तस्कर फरार हो गए। जब्त कोयले को सीआईएसएफ की टीम ने बस्ताकोला प्रबंधक को सौंप दिया है। बताते है की बेड़ा दोबारी,
धनसार थाना और झरिया थाना का सेमावर्तिए थाना क्षेत्र है।
सूत्रों की माने तो बेड़ा और दोबारी से लगभग कई महीने से अवैध कोयला तस्करी का धंधा डंके की चोट पर जारी है. इस अवैध कोयले के खेल को स्थानीय कथा कथित सफेदपोश छोटे भईया नेता के द्वारा चलाया जा रहा है।
राजापुर परियोजना एवं बस्ताकोला परियोजना से इन दिनों बाइकर्स गैंग ज्यादा सक्रिय है. राजापुर व बस्ताकोला परियोजना से चलने वाली कोयला ट्रांसपोर्टिंग हाईवा से कोयला उतारकर बाइकर्स गैंग के द्वारा बेड़ा दोबारी और सहाना पहाड़ी में भंडारण करते हैं. जिसके रात के अंधेरे टाटा मैजिक एवं 407 वाहन के माध्यम से गोविंदपुर बरवाआडा के भट्ठे में खापाया जाता है।
ज्ञात हो कि विगत 1 माह पूर्व कोयला चोरी को लेकर बाबाजी की घटना हुई थी, इस मामले को लेकर आउटसोर्सिंग प्रबंधक द्वारा झरिया थाना में आवेदन दीया था।
इस छापेमारी के संबंध में बेडा प्रबंधक अजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अवैध कोयले की छापेमारी सीआईएसएफ के दल के द्वारा की गई है. उक्त अवैध कोयले को बस्ताकोला प्रबंधक के सुपुत्र कर दिया गया है।
