बस्ताकोला ओसीपी आउटसोर्सिंग के समीप बंगाली कोठी बस्ती के ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति बहाल करने समेत रोजगार मुहैया कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन ।
भगतडीह । बस्ताकोला ओसीपी आउटसोर्सिंग के समीप रहने वाले बंगाली कोठी बस्ती के ग्रामीणों ने शनिवार को पेयजल आपूर्ति बहाल करने ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने की मांग पर प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर बीसीसीएल प्रबंधन विरोधी नारेबाजी किया. ग्रामीणों का आरोप था कि बीसीसीएल प्रबंधन ग्रामीणों से किए गए वादे को पूरा नहीं कर रही है. ग्रामीणों ने इससे पूर्व जनता मजदूर संघ के बैनर तले भी प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया था. जिस पर प्रबंधन द्वारा परियोजना केसमीप रहनेवाले लोगों को नियम पूर्वक सुविधा देने की बात ग्रामीणों से कही थी.
ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए प्रबंधन ने उन्हें आगामी 17 तारीख को त्रिपक्षीय वार्ता में उपस्थित होकर बस्ती के लोगों की समस्या बताने की बात कही. वार्ता में प्रबंधन द्वारा समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया गया. प्रबंधन द्वारा लिखित वार्ता का पत्र ग्रामीणों को दिये जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए. मौके पर प्रबंधन की ओर से परियोजना प्रबंधक अजय कुमार, वहीं ग्रामीणों की ओर से राजू दास, रंजीत दास ,अजीत दास, निर्मल दास, सुशील बावरी, प्रह्लाद कुमार, किरण देवी, द्रोपदी देवी, तारामणि देवी, सुलोचना देवी, सपना देवी आदि थे.
